फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मांतरण गैंग पर शिकंजा, पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भुता इलाके से लेकर शहर तक सक्रिय धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस ने दोबारा शिकंजा कस दिया है। भुता थाना पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के इंद्रपुरी क्वार्सी निवासी अखिलेश कुमारी ने 25 अगस्त को भुता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को बताया था कि उनका नेत्रहीन पुत्र प्रभात उपाध्याय बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात था। इस दौरान वह धर्मांतरण गिरोह के चंगुल में फंस गया। अखिलेश कुमारी ने प्रभात को मुस्लिम धर्म की बातें करते हुए सुना था। इसके बाद प्रभात का ट्रांसफर दूसरे जिले में हो गया।
तब पता चला कि बरेली के धर्मांतरण गैंग ने प्रभात को शादी का झांसा देकर भुता क्षेत्र स्थित मदरसे में बुलाया और उसका धर्म परिवर्तन कर हामिद बना दिया। इस मामले में अखिलेश कुमारी ने भुता थाने में अब्दुल मजीद, महमूद बेग, सलमान और आरिफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें एक आरोपी फहीम का नाम भी विवेचना के दौरान सामने आया था। मुकदमे की विवेचना भुता थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को दी गई थी। विवेचना पूरी कर उन्होंने पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। सीओ फरीदपुर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पांचों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें