फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिक फीस मांगने पर जताया एतराज तो कॉलेज ने नहीं जमा किया परीक्षा फॉर्म

Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐशियन विधि एवं नायक विज्ञान महाविद्यालय में बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा दिव्यांशी सिंह के पिता शेखर सिंह ने बेटी का फॉर्म जमा नहीं करने को लेकर महाविद्यालय की शिकायत रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में की है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता शेखर सिंह का आराेप है कि वह सिटी कार्यालय में अपनी बेटी का परीक्षा फॉर्म जमा करने गए, जहां परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किया गया, क्योंकि निर्धारित फीस से तीन हजार रुपये अधिक फीस मांगी जा रही थी, जिसे देने से इन्कार करने पर फॉर्म जमा करने से मना कर दिया गया है। शेखर ने बताया कि बीएएलएलबी में एडमिशन के समय पर 25000 हजार रुपये सालाना फीस जमा करने के लिए कहा गया था, जिसमें से 13000 हजार रुपये फीस के रूप में बीते सेमेस्टर जमा कर रखे हैं, द्वितीय सेमेस्टर के लिए 12 हजार रुपये जमा करने गए, जहां ऑफिस स्टाफ ने 1000 रुपये प्रति सेमेस्टर में प्रैक्टिकल फीस और प्रमोशन शुल्क के रूप में 3000 रुपये अतिरिक्त शुल्क मांगा जा रहा है, इससे कोर्स की फीस कुल 28000 हो रही है, जबकि ये अतिरिक्त फीस लेना गलत है। इन्कार करने पर बेटी का परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किया गया। कुलसचिव को पत्र देते हुए कहा कि बेटी का परीक्षा फॉर्म जमा करवाने की मांग की है।
वर्जन-
ये उन छात्रों में से हैं जो मात्र परीक्षा फॉर्म के लेकर आ गए, न इनकी अटैंडेंस है, न फीस जमा हुई। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के लिए फीस महत्वपूर्ण है, लेकिन अब एडमिट कार्ड ऑनलाइन आता है, इससे विद्यार्थियों के लिए एक प्रमोटेड फॉर्म की व्यवस्था है, इसके बाद ही नोड्यूस विद्यार्थी को जारी होता है। वहीं, शिकायतकर्ता एक दलाल के कहने पर शिकायत कर रहे हैं, बुधवार को भी विद्यार्थी के पिता ने ही परीक्षा फॉर्म फाड़ दिया था। - नंद किशोर, चेयरमेन, ऐशियन विधि एवं नायक विज्ञान महाविद्यालय, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें