फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीआईसी ऑडिटोरियम भी जाएंगे सीएम, पं. राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ है। अब वह पुलिस लाइन पहुंचने के बाद सीधे जीआईसी ऑडिटोरियम जाएंगे। यहां कथावाचक पंडित राधे श्याम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना से नवनिर्मित ऑडिटोरियम का नाम भी अब पंडित राधेश्याम स्मृति भवन होगा। मुख्यमंत्री के इस 15 मिनट के कार्यक्रम को देखते हुए ऑडिटोरियम में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। इधर, सर्किट हाउस में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
खड़ी बोली में अद्भुत ''''राधेश्याम रामायण'''' की रचना करने वाले और अपनी विशेष लोक नाट्य शैली के लिए दुनियाभर में मशहूर पंडित राधेश्याम की यादों को सहेजने के लिए जिला प्रशासन ने यहां उनकी प्रतिमा स्थापित कराई है। सोमवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंडित राधेश्याम की पौत्री शारदा भार्गव ने बताया कि उनका पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। 25 नवंबर 1890 को बरेली के बिहारीपुर में जन्मे पंडित राधेश्याम की कृतियों का भारतीय संस्कृति में विशेष योगदान है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पं. राधेश्याम के परिवार के नौ सदस्यों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद सभागार में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
जिला प्रशासन की ओर यह पूरा कार्यक्रम 15 मिनट का तय किया गया है, जो आगे बढ़ भी सकता है। ऑडिटोरियम से सीएम सर्किट हाउस जाएंगे, जहां पीडब्ल्यूडी के नए और पुराने कामों की मंडलीय समीक्षा करेंगे। इसके बाद 30 मिनट का ब्रेक लेकर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक का कुल समय ढाई घंटे तय किया गया है। सीएम करीब साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे।

नगर निगम के 51 वाहनों और एक एंबुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी
बरेली। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए बनाया गया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वरीयता सूची में शामिल है। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीएम शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएनजी से चलने वाले नगर निगम के 51 कचरा वाहनों और एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे। सथरापुर गांव में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर मशीनें लगना शुरू हो गई हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी और कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें