फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा रहा शहर

Sun, 08 Dec 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से शहर में ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को बरेली प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 22.7 तो न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नजीबाबाद का अधिकतम पारा 21.7 और मेरठ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
दिसंबर की शुरुआत धूप के साथ हुई थी, पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से चार दिन बाद पारा लुढ़कने लगा। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अधिकतम पारा भी दो डिग्री तक लुढ़क चुका है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक आठ नौ दिसंबर से ठंड और बढ़ने का अनुमान है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें