फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर से छिटकी कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबलों की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर को एक बार फिर कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी करने का गौरव हासिल हुआ था, लेकिन वह भी हाथ से निकल गया है। बीसीसीआई की ओर से शहर को 16 से 19 नवंबर तक उत्तर प्रदेश बनाम चंडीगढ़ और 23 से 26 नवंबर तक यूपी बनाम छत्तीसगढ़ के मुकाबलों की मेजबानी का अवसर दिया गया था। आयोजन भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस खेल मैदान पर होना था। अब ये दोनों मुकाबले सहारनपुर में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर ने पहले भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी की है। वर्ष 2022 में 12 से 15 नवंबर के बीच इसी मैदान पर उत्तर प्रदेश और नागालैंड की टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश का मुकाबला भी बरेली में खेला गया था।

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से अब बीसीसीआई को प्रस्ताव देने के साथ ही यूपीसीए से आग्रह किया गया है कि वह शहर को 16 दिसंबर को यूपी व बंगाल के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी का अवसर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें