फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिव भक्तों के स्वागत में सजा शहर, बनाए छह स्वागत द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली । जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र को आठ सेक्टर व तीन जोन में बांटकर 154 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। जिले में कुल 123 प्रमुख स्थलों पर 62 नोडल अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए हैं। 69 स्थलों पर चिकित्सा शिविर स्थापित कर 112 चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के प्रमुख मंदिरों पर भी श्रावण के प्रत्येक सोमवार को तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। शिवभक्तों के लिए प्रत्येक तहसील में स्वागत द्वार और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए आंवला तहसील क्षेत्र के गांव पुठी सिरोही मोड़ पर स्वागत द्वार बनाया गया है। गांव निसोई में भंडारे के इंतजाम किए जा रहे हैं। नवाबगंज के गांव सिथरा में स्वागत द्वार बनाया गया है। भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। बहेड़ी में मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर स्वागत द्वार बनाया गया है। यहीं पर भंडारे के इंतजाम रहेंगे।
फरीदपुर में बुखारा मार्ग पर स्थित ग्राम दियोरनिया में स्वागत द्वार बनाया गया है, यहीं भंडारा होगा। मीरगंज में रामपुर-बरेली राजमार्ग पर ग्राम लभारी में स्वागत द्वार बनाया है। सदर तहसील में रामगंगा पुलिस चौकी के निकट स्वागत द्वार बनाया गया है। यहीं भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। जगह-जगह पंडाल लगाकर कांवड़ियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। डीएम ने शु्क्रवार को बदायूं मार्ग और जिले की सीमा पर बनाए गए स्वागत द्वार का निरीक्षण किया। एसडीएम को वहां फ्लैक्स बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें