फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिटाई का वीडियो वायरल होने से आहत था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता ने कुछ यूट्यूबरों पर बेटे से रुपये ऐेंठने के बावजूद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कॉलेज से घर लौटते वक्त बुधवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी थी। छात्रा के विरोध करने पर भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
शुक्रवार को उसके पिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ यूट्यूबरों ने बेटे की पिटाई का वीडियो बना लिया था। उससे पांच हजार रुपये भी वसूल लिए। फिर पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे। वह रुपये नहीं दे सके तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे आहत होकर उनके बेटे ने जान दे दी।
विज्ञापन

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी पर पहले से एक मुकदमा दर्ज था। अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें