फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे- तैसे निपटा दी 42 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच

Wed, 06 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। जैसे-तैसे कोरम पूरा किया जा रहा है। पिछले माह शहर में 42 सेंटरों की जांच की गई, लेकिन एक में भी गड़बड़ी नहीं मिली। डीएम ने जांच रिपोर्ट को संदिग्ध बताते हुए सीएमओ को दोबारा जांच के लिए कहा है। 
विज्ञापन

पीसी पीएनडीटी (प्री कंसप्शन प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेकनीक) एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटरों में छापेमारी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश दिये गये हैं। डीएम ने हर माह 25 सेंटराें पर जांच को कहा है। इसके बाद जिले की नोडल टीम ने कोटा पूरा करने को 42 जांच रिकार्ड में दर्शाये हैं। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गिरी के नेतृत्व में गई टीम को एक भी गड़बड़ी नहीं मिली। यह रिपोर्ट जब डीएम के पास गई तो उन्हाेंने आपत्ति जतायी। कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में छापेमारी की जाये और एक में भी गड़बड़ी न मिले। डॉ. गिरी ने इस मामले में सफाई भी दी लेकिन डीएम ने सीएमओ डॉ. विजय यादव को दोबारा जांच कराने को कहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें