फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मस्ती और धमाल संग शहर को मीठी यादें देकर विदा हुआ अमर उजाला दिवाली कार्निवल

Fri, 10 Nov 2023 04:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मीठी यादों के साथ तीन दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल विदा हुआ। आखिरी दिन कार्निवल का आनंद लेने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। उनसे फिर आने का वादा कर आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंच पर रोमांचक प्रस्तुतियों, मुस्कुराहटों और मस्ती व धमाल के संगम की मीठी यादों के साथ तीन दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल विदा हुआ। आखिरी दिन कार्निवल का आनंद लेने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। उनसे फिर आने का वादा कर आयोजन का समापन हुआ।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम न्यायिक आशीष कुमार, एसीएम द्वितीय राजीव शुक्ला, नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन

 
टाइकून डांस एकेडमी की ओर से गणेश वंदना की गई। एक डांस एकेडमी ने देशभक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति के जरिये लोगों में देशप्रेम का जज्बा भरा। शहरवासियों ने भी हुनर दिखाया। भक्ति गीतों पर एकल व युगल समेत कई प्रस्तुतियां हुईं।

विद्या भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने पारिवारिक दबाव की वजह से मानसिक तनाव की चपेट में आ रहे बच्चों की स्थिति और उससे बचने का तरीका नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया गया। आखिर में किसना ज्वेलर्स की ओर से लकी ड्रा आयोजित हुआ। विजेता राजेंद्रनगर की लता खटवानी को डायमंड रिंग मिली। एंकर संजना मिश्रा और अनिल नायर ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

ड्रीमर्स द बैंड का बढ़ रहा ‘सुरूर’
बरेली के अखिल राज राजपूत और राजन मेसी ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। अखिल के गाए आैर कंपोज किए कई गाने पंजाबी इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं। कई और भी प्रोजेक्ट उनके पास हैं, जो जल्द लॉन्च होंगे। वह वॉयस ऑफ बरेली और हिमाचल के भी विजेता रह चुके हैं। राजन मेसी का भी एक गीत इश्क जो साहिब... अब रिलीज हुआ है।

मेन स्पॉन्सर : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी। 
वैल्यूएबल पार्टनर : राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, फ्यूचर कॉलेज, मारिया फ्रोजन, फूल नारायण पार्क (जेबी इंफ्राटेक ग्रुप), जीएम फॉर्मेसी, रामा श्यामा पेपर्स लिमिटेड, कॉमर्शियल ग्रुप, डीजी इंफ्रा, एकेसी हुंडई। 
बैकिंग पार्टनर : एचडीएफसी बैंक। 
स्पेशल पार्टनर : सृष्टि पूर्ति। 
बेवरेज पार्टनर : एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड। 
हेल्थ पार्टनर : डॉ. शशांक मिश्रा। 
विज्ञापन

पॉवर्ड बाय : एजिलस डॉयग्नोस्टिक, महाजन अस्पताल, गुरु प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, इंडियन ऑयल, ओमेगा क्लासेज, श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, आला हजरत सर्जिकल एंड ट्रामा सेंटर, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, किया मोटर्स, महेंद्र गायत्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, लोन काउंटर, स्टडी वेव्स क्लासेज, एलआईसी, पारीजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, आकाश वेट्स डॉग एंड कैट हॉस्पिटल, दीपक स्वीट्स, कनकधारा, सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज, आदित्य आई एंड लेजर सेंटर, बेग हास्पिटल एंड फहमी मैटरनिटी सेंटर, डॉ. अशोक मेहंदीरत्ता, होटल डिप्लोमेट, कैलाश हॉस्पिटल, अंबर इंफ्रा, श्री सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आधार इंफ्रा, गंगाशील ब्लड बैंक, खालसा ट्रेडर्स, मंगलम चेन, होटल सीताकिनर, विद्या भवन स्कूल, सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें