भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग अहिरौला और रसूला चौराहा के बीच चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इससे यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
ग्राम तैयतपुर निवासी दीपक अपनी कार से ननिहाल जा रहा था कि अहिरौला चौराहे के पास उनकी कार में आग लग गई। चालक किसी तरह बाहर निकाला। कुछ देर में कार आग का गोला बन गई। दोनों ओर से आने-जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों के लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद