फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला क्षेत्र में सियार का आतंक, खेत पर गईं दो महिलाओं को किया घायल

Wed, 25 Jun 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में बुधवार सुबह सियार ने हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र में खेतों की ओर गईं महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया। हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच बजे बदायूं रोड स्थित वीहट व हाजीपुर गांव की महिलाएं गांव के बाहर शौच करने गई थीं। जहां सियार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं ने जैसे तैसे खुद को बचाया। गांव पहुंचकर आपबीती सुनाई।

ये महिलाएं हुईं घायल 
सियार के हमले में वीहट गांव निवासी दुर्वेश व हाजीपुर गांव की गुड्डी देवी घायल हुई हैं। इनको सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिलाओं के चेहरे पर गहरे जख्म हुए हैं। डॉक्टरों ने उपचार देकर दोनों को वापस गांव भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर जुबैर पर बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से बनाए गए तीन मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

महिलाओं ने बताया कि खेत में अचानक सियार आ गया था। जब उन्होंने उसे वहां से भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सियार ने गांव के कई जानवरों को भी निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गांव पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी अजय गंगवार व महेश चंद्र ने ग्रामीणों से जंगल की ओर समूह में जाने व डंडा आदि लेकर जाने की सलाह दी।  खासतौर से रात के समय सतर्क रहने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें