फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्मशान घाट की बाउंड्री के ऊपर मिली कार बरेली की निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। श्मशान घाट की बाउंड्री के ऊपर अटकी मिली कार बरेली निवासी युवक की थी। मंगलवार को उसने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

धमोरा क्षेत्र में सोमवार को एक कार श्मशान घाट की बाउंड्री के उपर मिली थी। ये पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को उठाकर थाने में खड़ा कराया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी।
मंगलवार सुबह बरेली निवासी अभिषेक सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह अपनी कार से बरेली जा रहे थे। इस दौरान धमोरा पर किसी वाहन को बचाने के चक्कर में कार श्मशान घाट की बाउंड्री पर चढ़ गई। बताया कि उसने इसकी सूचना बीमा कंपनी को दी। बीमा कंपनी ने कार को ऐसे ही छोड़कर आने को कहा था। इस कारण वे बिना बताए बरेली चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार को कार चालक थाने पहुंचा था। उसने बताया कि बीमा क्लेम कर्मियों से बातचीत की थी, जिस पर उन्होंने कार को घटनास्थल पर ही छोड़ने के लिए कहा था। इसलिए वह कार को छोड़कर गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें