फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाकरगंज में दूषित जल और कूड़े का पहाड़... बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

Wed, 07 Jan 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
गंदा पानी दिखातीं यासमीन व अन्य महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बरेली के बाकरगंज में नगर निगम का डंपिंग यार्ड होने की वजह से यहां के लोग मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। न तो उनके पास पीने के लिए साफ पानी है और न ही शुद्ध हवा। अधिकारी सिर्फ दावे कर रहे हैं। दूसरी ओर दूषित जल व कूड़े के पहाड़ के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
मंगलवार को भी बाकरगंज के घरों में लगे नलों से गंदा पानी आता दिखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की जा चुकी है, मगर समाधान अब तक नहीं मिल पाया है। स्थानीय निवासी यासमीन ने बताया कि हैंड पंप से आने वाला पानी बोतल में भरते ही पीला पड़ जाता है। टंकी से आने वाला पानी गंदा व बदबूदार होता है, जो पीने लायक नहीं है। क्षेत्र में अधिकतर लोगों को पेट दर्द समेत अन्य बीमारियां है। क्षेत्र में ही रहने वाले नासिर ने बताया कि वह कई महीने से पेट में होने वाले दर्द से परेशान हैं। डॉक्टर ने गंदा पानी पीने से तों में इंफेक्शन होने की बात कही है। हर घर में कोई न कोई बीमार है। 

स्थानीय नागरिक शबाना ने कहा कि पाइप लाइन से आने वाले पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। काला और बदबूदार पानी आता है। यह पीने के लायक नहीं है। समाजसेवी नदीम शम्सी ने कहा कि बाकरगंज की समस्या कई बार अधिकारियों के सामने उठाई है, लेकिन वादों के सिवाए यहां के लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें