फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हेल्प डेस्क पर परीक्षार्थी पूछ रहे संशोधन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर सोमवार से क्षेत्रीय कार्यालय में हेल्प डेस्क सेवा शुरू हुई है। शुरुआती दो दिनों में पांच कॉल आई जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हुई गलतियों से जुड़ी रहीं। सहायक सचिव सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अब तक आई कॉल्स में छात्र अपने विवरण को लेकर चिंतित दिखे। उन्हें बताया गया कि अब संशोधन का वक्त नहीं है। इसके लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक से जानकारी करें। किसी भी समस्या के लिए हेल्प डेस्क के नंबर 9012418147, 05812576494 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

नाम की स्पेलिंग में गलती
एक परीक्षार्थी ने कॉल कर बताया कि हाईस्कूल के फॉर्म में उसके नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है। छात्र को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी गई। एक अन्य छात्र ने कॉल कर बताया कि उसने विज्ञान वर्ग लिया था, लेकिन उसके डाटा में कला वर्ग दिख रहा है। उसे बताया गया कि पोर्टल बंद होने से पहले इसे सुनिश्चित करना चाहिए था। अब यह संभव नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें