फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेपाल जा रही बस डीसीएम से टकराकर पलटी

विज्ञापन
दिल्ली से नेपाल जा रही बस ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही डीसीएम से टकराकर पलटी, ड्राइवर सहित य
विज्ञापन
फरीदपुर। दिल्ली से नेपाल के यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही बस बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात ओवरटेक के दौरान आगे चल रही डीसीएम में टकरा गई, जिससे डीसीएम और बस भी पलट गई। इसमें डीसीएम चालक और परिचालक सहित दस यात्री घायल हो गए। इस दौरान एक घंटे हाइवे पर जाम रहा। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन


नेपाल-भारत मैत्री बस दिल्ली से नेपाल जा रही थी, जिसमें 40 यात्री सवार थे। शुक्रवार देर रात बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के अंधरपुरा में ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही डीसीएम से बस टकरा गई। दोनों के पलटने से डीसीएम व बस के चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। शनिवार दोपहर नेपाल भारत मैत्री की दूसरी बस से सभी यात्रियों को नेपाल भिजवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें