फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर से महिला को ले गए दबंग, बेहोशी की हालत में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को कुछ लोग मुंह में कपड़ा ठूंसकर खेतों की तरफ ले गए। शोर मचने पर महिला कर बेहोश कर दिया और मौके से भाग गए। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट लिखी नहीं गई। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजित राम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता का आरोप है कि 13 की देर रात वह अपने घर में सो रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग उसके घर में घुस आए। मुंह में कपड़ा ठूंसकर खेत की ओर ले गए। काफी देर तक तीनों लोग गलत काम करने को मजबूर करते रहे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लात, घूंसों और डंडों से पीटकर बेहोश कर दिया। शोर मचने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी जमीन के विवाद को लेकर 30 साल पहले उनके जेठ की हत्या कर चुके हैं। अब ये दुष्कर्म व हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें