सीबीगंज। घर में घुसकर दबंग एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी को उठा ले गए। महिला का पति थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब 14 दिन के बाद पुलिस ने डीआईजी अजय साहनी के आदेश पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीबीगंज थाने के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 16 जून की रात एक बजे तीन लोग तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा और तमंचे के बल पर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी ब डेढ़ साल की बेटी को अगवा कर ले गए।
उसने किसी तरह से खुद को बंधनमुक्त किया और पत्नी व बेटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सीबीगंज थाना पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो मामले की शिकायत डीआईजी से की गई। संवाद