नवाबगंज। दबंगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बुनियाद का पक्का निर्माण करा दिया। इससे इस भूमि से होकर गुजर रहा मोहल्ले का पानी बंद हो गया। इससे परेशान लोगों ने नगर पालिका परिषद के ईओ को शिकायती पत्र देकर सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची नगरपालिका परिषद की टीम ने जांच के बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को हटवा दिया।
कस्बे के मोहल्ला बहोरनगला के सरकारी भूमि से होकर घरों का पानी मोहल्ले से बाहर ग्राम समाज की भूमि में जाता है। गांव के ही दो दबंगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां पक्का निर्माण कर बुनियाद भर दी है। इससे बारिश का पानी मोहल्ले से बाहर नहीं निकल सका। इससे लोगों को परेशानी होने लगी। मोहल्ले के संजीव कुमार, प्रेमपाल, तेजपाल, भूपेन्द्रपाल, झांझनलाल,अभय प्रताप, गौतम, पूरनलाल, दिनेश आदि की शिकायत पर ईओ के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने कब्जा हटवा दिया। संवाद