छत पर चढ़े साढ़ को नीचे उतारते पंचायत कर्मी। संवाद
सिरौली। कस्बे में एक घर की छत पर शनिवार की सुबह एक सांड़ चढ़ गया, जब उसे भगाने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना लोगों ने सिरौली नगर पंचायत प्रशासन को दी। बाद में आई टीम ने किसी तरह सांड़ को घर की छत से उतारा।
कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी बाबू चौकीदार की छत पर शनिवार की सुबह एक सांड़ चढ़ गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सिरौली नगर पंचायत को देते हुए सांड़ को नीचे उतारने की कोशिश की। तभी सांड़ ने घंटों तक छत पर चढ़कर उत्पात मचाया। सूचना पर नगर पंचायत की टीम भी पहुंच गई और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। संवाद
छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग
लोगों ने बताया कि जंगल से आए दिन छुट्टा पशु कस्बे में आकर उत्पात मचाते हैं। तमाम घटनाओं के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। लोगों ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।