फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ हमेशा याद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमेडी के बादशाह हास्य अभिनेता असरानी दो बार छात्रों के सम्मान कार्यक्रम में आए थे बरेली
विज्ञापन

बरेली। फिल्मी दुनिया में कॉमेडी के बादशाह हास्य अभिनेता असरानी दो बार बरेली आए। इत्तेफाक से दोनों ही कार्यक्रम विद्याथियों के सम्मान में आयोजित किए गए थे। इसमें न सिर्फ उन्होंने अपने संवाद से लोगों को हंसाया बल्कि दर्शकों को अपनी बातों से भावुक भी कर गए। संगीतकार राज मलिक ने बताया कि असरानी एक ऐसे कलाकार थे, जिन्हें दर्शकों की हर पीढ़ी ने पसंद किया। ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ हमेशा याद रहेंगे।

अभिनेता असरानी इसी साल इंवर्टिस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह में आए। उन्होंने यहां दो बातें बहुत दर्शकों से साझा की थी। एक बात तो यह कहा कि एक कलाकार के पास गाड़ी हो, बंगला हो कुछ भी हो, मगर दर्शकों के बीच आकर तालियां न हो तो सब बेकार है। तालियां हम कलाकारों के लिए आक्सीजन का काम करती है। उन्होंने बरेली में मिले सम्मान की तारीफ करते हुए कहा कि ‘मैं तो मुंबई जाकर कहूंगा, बरेली जाओ, मांझा उड़ाओं, पतंग काटो और दुश्मनों को हटा दो। यह भी कहा हम फिल्मों में काम करते हैं आप पर्दे पर हमें देख सकते है, मगर हम आपको नहीं देख सकते। खास है कि हमारी आपकी मुलाकात, आज हम एक दूसरे को देख सकते हैं यह हमारे लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दो साल पहले 2019 में वह यहां सिंघी समाज की ओर से आईएमए में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने। यहां उनका नागरिक अभिनंदन किया गया गया था। साथ ही समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया था। पार्षद लेखराज मोटवानी ने बताया कि अभिनंदन कार्यक्रम से पहले वह यहां सिंधु स्थित श्री झूले लाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। इधर बुलेट आर्केस्ट्रा ग्रुप के निर्देशक राबर्ट जाॅनसन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी असरानी से बहुत अच्छी रहती थी। तीन साल पहले बदायूं के दशहरा मेला में जाने के लिए और दो साल पहले अल्मोड़ा के दशहरा मेला में शो के लिए उनके साथ बरेली आए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें