फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया में सोमवार सुबह एक फार्म हाऊस के परिसर में संदिग्ध हालात में पेड़ से चौकीदार का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का ज्यादा नशा करता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव बकैनिया निवासी 37 वर्षीय मृतक पूरनलाल गांव नवदिया में बने फार्म हाउस में नौकरी करते थे। सोमवार सुबह लोगों ने पूरनलाल का शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, एसआई सत्यवीर गिरी आदि पहुंचे। पुलिस की टीम ने जांच कर ग्रामीणों से जानकारी की। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पूरनलाल शराब ज्यादा पीता था। फिलहाल फार्म हाऊस में लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। इधर, पति की मौत की सूचना पर पत्नी फूल देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें