फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुजुर्ग का शव झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शादी समारोह में गए बुजुर्ग का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला है। उनके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राधोली कला निवासी राहुल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके 75 वर्षीय पिता सूरजपाल रविवार की शाम पड़ोस के गांव अमृता में एक शादी समारोह में गए थे, लेकिन वहां से वापस नहीं आए। उनकी ताश करने पर कुछ राहगीरों ने बताया कि शिवपुरी-डगरोली मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। राहुल जब वहा पहुंचे तो वह उसके पिता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए रिपोर्ट लिखी गई है। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें