हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर मटकली के बड़े मंदिर के पास एक ग्रामीण का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीण के शव की पहचान गांव कमुआ निवासी होरीलाल (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव हरहरपुर मटकली के बड़े मंदिर के पास खेत में पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के भाई डालचंद्र ने बताया कि होरीलाल शराब पीने का आदी था, जो कई-कई दिनों तक घर नहीं आता था। वह दो दिन से घर नहींं पहुंचा था। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शराब के आदी होने के चलते उसकी पत्नी 15 साल पूर्व छोड़कर चली गई थी। उसने अपनी संपत्ति बेच कर खत्म कर दी थी। बड़े भाई के पास ही रहता था। पुलिस का मानना है कि ज्यादा शराब पीने से हीरालाल की मृत्यु हुई है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद