फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में मिला ग्रामीण का शव, पत्नी के वियोग में चार दिन पहले हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नेशलन हाईवे स्थित करनपुर गांव के मकान में 40 वर्षीय युवक का सड़ी-गली हालत में चार दिन पुराना शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। उसके पास से शराब, गिलास व पानी मिली है।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी कश्मीर सिंह पिछले लगभग 20 वर्ष पूर्व फरीदपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित करनपुर गांव में कचड़ा फैक्टरी के पास फार्म हाउस में रह रहा था। वह खेती करने के साथ ट्रक भी चलता था।
ग्रामीणों के अनुसार उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से हुई। वह अपनी पत्नी पर शक करता था। ट्रक से वापस आने पर वह शराब पीकर पत्नी को मारता था। इससे दोनों में तलाक हो गया। कश्मीर सिंह ने अपनी सारी जमीन बेच दी और ट्रक चलाना भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

वह मकान में अकेले रहने लगा। शराब के नशे में अकेले मकान में पड़ा रहता था। रविवार शाम बदबू आई तो सूचना पर आई पुलिस ने आकर उसके शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
तलाक के बाद पत्नी के वियोग में छोड़ा काम

ग्रामीणों के अनुसार कश्मीर सिंह का पत्नी से तलाक होने के बाद उसने ट्रक चलना भी छोड़ दिया। उसके वियोग में और ज्यादा शराब पीने लगा। इसके बाद से उसने सभी से मिलना-जुलना बंद कर दिया। वह गुमसुम अकेला रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें