फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर बाइपास पर सड़क के किनारे मिला बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। फरीदपुर बड़े बाइपास के पास सड़क के किनारे 10 माह की बच्ची का शव पड़ा मिला है। बच्ची के शव पर जानवर के दांतों के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने फरीदपुर बड़े बाइपास पर सड़क किनारे बंद पड़े जनता ढाबे के पास खून से लथपथ एक बच्ची का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, वहीं बच्ची के बारे में शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस के अनुसार, बच्ची के शव पर कई जगह किसी जानवर के दांतों के निशान थे। पुलिस का कहना है कि कोई जानवर कहीं से बच्ची को उठा लाया होगा। बच्ची के बाएं पैर में लाल रंग व दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा है। पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें