फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिविर लगाकर दिया जाएगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली बिल राहत योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को देने के लिए विद्युत निगम शिविर लगाएगा। आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

योजना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले के 3.62 लाख उपभोक्ताओं पर 1400 करोड़ रुपये का बकाया है। इन उपभोक्ताओं को राहत योजना के तहत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन चरणों में कार्य किया जाएगा। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को योजना के तहत छूट मिलेगी। इसके साथ ही बिजली चोरी के सभी प्रकरण में राजस्व निर्धारण की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में एसडीई, अवर अभियंता, इंटेली स्मार्ट कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें