फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आमरण अनशन कर रहे शिक्षक का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में आमरण अनशन पर बैठे मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज शरीफ नगर के प्रवक्ता डॉ. खरगसेन का सोमवार रात बैटरी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. खरगसेन की पत्नी आरती देवी मौर्य ने बताया कि चार नवंबर की रात पार्क में अराजक तत्व घूम रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद अराजक तत्वों को पार्क से बाहर किया गया। कहा कि अनशन के दौरान स्पीकर व माइक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें बैटरी व एक साउंड सिस्टम चोरी हो गया।
डॉ. खरगसेन ने कहा कि वरिष्ठता होने के बाद भी उन्हें प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें परेशान होकर 28 अक्तूबर से पार्क में आमरण अनशन करना पड़ रहा है। मांगों को लेकर जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा जा चुका है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी उनक समर्थन करने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें