फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे बैंक, मिलेंगे छोटे नोट 

Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सभी बैंकों में गुरुवार से  पुराने 500 और 1000 के नोटों की जगह छोटे नोट दिए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति को चार-चार हजार रुपये तक के नोट बदल सकता है। सुबह 10 बजे से काम शुरू होगा। लोगों से अनुरोध किया है कि वह सब्र रखें, क्योंकि नोट बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय है। लोगों की सुविधा के लिए ज्यादातर बैंकों ने अतिरिक्त काउंटर भी खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा के डीजीएम एस आर सोलंकी ने बताया कि सीमित स्टाफ से ही अतिरिक्त काउंटर संचालित कराए जाएंगे। सभी ब्रांचों में नोट गिनने की मशीन उपलब्ध रहेगी। नोट एक्सचेंज के दौरान नकली पर विशेष नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने खातों में धनराशि जमा कर सकता है लेकिन कुछ दिनों तक लोन और अन्य बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगीं।  

अतिरिक्त सुरक्षा मांगी
बैंकों में एक्सचेंज के दौैरान काउंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के लिए डीएम और एसएसपी से अनुरोध किया है। जिलेभर में 200 से अधिक शाखाएं है। इनमें से स्टेट बैंक, पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक आफ पटियाला तथा बैंक आफ बड़ौदा के कैश चेस्ट हैं। इनमें 50 और 100 के पर्याप्त नोट हैं।- ओपी वढ़ेरा, एलडीएम
विज्ञापन


शुक्रवार से एटीएम देगा 2000 के नए नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक चेस्ट में बीस-बीस करोड़ रुपया आवंटित किया है। पहली खेप में दो-दो हजार वाले नोट गुरुवार तक पहुंचेंगे। नए नोट बैंक ग्राहकों तक 11 नवंबर से पहुंचाना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सभी बैंकों ने अपने एटीएम में सौ और पचास के नोट रखना शुरू कर दिये हैं लेकिन एटीएम शुक्रवार से काम करेंगे। पहली बार लोग 2000 के नोट से शुक्रवार को रूबरू होंगे। आरबीआई बरेली जिले में पहली खेप में सौ करोड़ रुपए के नोट भेज रहा है। प्रबंधन ने बैंक चेस्ट में आने वाली करेंसी के रखरखाव और वितरण आदि की व्यवस्थाआें को सुनिश्चित कर दिया है। जिससे कोई अफरा तफरी न हो। लखनऊ आरबीआई से आने वाली करेंसी की सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी है। वरिष्ठ बैंक अधिकारियों ने बताया कि अभी दो हजार नोट की करेंसी आ रही है इसके बाद पांच सौ का नोट आएगा।  जिला बैंक एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कुमार सक्सेना ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे व्यवस्था बनाए रखें। बैंक स्टॉफ और प्रबंधन उनके नोट जमा भी करेगा और बदलेगा भी। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें