बरेली। जिला प्रशासन की ओर से चल रही बकाएदारों से वसूली के क्रम में बृहस्पतिवार को टीम ने सनराइज कॉलोनी निवासी दीपक शुक्ला के आवास पर कब्जा कराया गया। एसडीएम सदर कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार नायब तहसीलदार विदित कुमार के निर्देशन में गठित टीम, पुलिस बल और बैंक प्रतिनिधि की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक दीपक शुक्ला और नेहा शुक्ला ने निजी बैंक से लोन लिया था। जिसका भुगतान न करने पर खाता आरबीआई के नियमानुसार एनपीए घोषित हुआ। बैंक द्वारा बंधक संपत्ति मकान संख्या-31 सनराइज कॉलोनी फेस-2 पर सरफेसी अधिनियम 2002 के तहत विधिक नोटिस जारी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर बंधक संपत्ति पर बैंक का भौतिक कब्जा कराया। ब्यूरो