बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रहे मूल्यांकन का काम लगभग पूरा होने जा रहा है। इसमें जिले में बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों में से दो पर मूल्यांकन पूरा हो चुका है, वहीं दो पर केंद्रों पर 5,419 कॉपियां ही शेष रह गई हैं। बृहस्पतिवार को दोनों केंद्रों पर कुल 4,683 कॉपियां जांची गई।
इसमें जिले में बनाए गए राजकीय इंटर कालेज में कुल आवंटित 1,11,071 उत्तर पुस्तिका में से 4,451 का मूल्यांकन हुआ व 4,920 उत्तर पुस्तिकाए शेष हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज को आवंटित 1,56,261 में से 232 जांची गई व शेष 499 कॉपियां जांची जाएंगी। वहीं, एफआर इस्लामिया इंटर कालेज को आवंटित 1,29,098 व सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज को आवंटित 1,81,683 उत्तर पुस्तिका को जांचकर मूल्यांकन का कार्य समाप्त कर दिया गया है। इसमें दोनों केंद्रों पर कुल 4,683 कापियां जांची गई व 5,419 उत्तर पुस्तिकाए शेष हैं। संवाद