फरीदपुर। निजी अस्पताल में महिला ने शिशु को जन्म दिया। जन्म के तीसरे दिन शिशु की अस्पताल में भर्ती के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। थाने से आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कुछ ही देर बाद परिजनों ने समझौता कर लिया।
फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दो दिन पूर्व फरीदपुर कस्बे के बीसलपुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि शिशु का वजन कम था, जिस कारण डॉक्टर ने अस्पताल में ही उसे भर्ती कर लिया। शनिवार तीसरे दिन बच्चे की अस्पताल में ही मौत हो गई। डॉक्टर ने बच्चे को कहीं और ले जाने की सलाह दी, जब तक परिजन उसे ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। शिकायत पर जब पुलिस आई तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इधर, संबंधित अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शिशु का वजन बहुत कम था, उसे रेफर किया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। संवाद