फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कारीगर ने सराफ का 200 ग्राम सोना उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बरेली। जेवर बनाने के लिए दिया गया सोना कारीगर ने हड़प लिया। सोना वापस मांगने पर कारीगर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सराफ की ओर से कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।बारादरी क्षेत्र के रोहली टोला निवासी रमाशंकर सराफा व्यापारी हैं। आठ जुलाई को उनके पास बमनपुरी निवासी राधेकृष्ण रस्तोगी 200 ग्राम सोना लेकर आए। इसकी कीमत लगभग 14.68 लाख रुपये थी। सराफ ने यह सोना जेवर बनवाने के लिए चक महमूद मौर्य गली निवासी कारीगर शिवम वर्मा निवासी को दे दिया। सात दिन बाद जब उन्होंने शिवम को बुलाया तो उसने उन्हें 14 ग्राम कच्चा सोना छोटी पत्ती के रूप में दे दिया। बाकी सोना 19 जुलाई को लौटाने की बात कही।
विज्ञापन

सराफ के मुताबिक वह 21 जुलाई को दोबारा शिवम के पास गए तो उसने सोना गायब होने की बात कही। उसने उन्हें 12.50 लाख रुपये का चेक दे दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। वह 22 अक्तूबर को दोबारा शिवम के पास गए तो उसने उनकी पिटाई कर दी। जान से मारने व मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें