फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली ने झांसी को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में चल रही स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में बरेली सीनियर मंडलीय फुटबाल टीम ने रविवार को झांसी मंडल को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले के 21वें मिनट में बरेली के कार्तिक सिंह चौहान ने गोल कर खाता खोला।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ही टीमों ने लगातार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 41वें मिनट में हर्ष बिस्ट के बेहतरीन पास के सहारे युगांक आर्या ने गोलकर बरेली को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद झांसी की टीम ने स्कोर बोर्ड पर लिखें अंकों को बदलने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं निकला और बरेली की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में टीम के गौरव, रोहित व प्रशांत का खेल सभी ने सराहा। टीम की इस उपलब्धि पर आरएसओ जितेंद्र यादव, टीम मैनेजर अविनाश शर्मा, बरेली फुटबाल संघ के सचिव मून रॉबिसन, अमर जीत सिंह बक्शी, मनोज, संजय आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें