फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 70 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन शराफत जरीवाला की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कस्बे के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पास हो गया। नगर पालिका के 25 सभासदों में 24 सभासद मौजूद रहे। वहीं, अनुपस्थित एक सभासद के हस्ताक्षर दूसरे सभासद ने प्रस्ताव रजिस्टर पर फर्जी तरीके से कर दिए। इस बात पर दूसरे सभासदों ने आपत्ति कर दी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद फरीदपुर की बैठक में वार्ड नंबर सात की सभासद फरहत नाज अनुपस्थित थी। दूसरे सभासद ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनको उपस्थित दर्शाया। जब हस्ताक्षर और उपस्थिति पंजिका में मिलान किया गया, तब सभासद टोनी सिंह, राजेश मामा, नन्हे अंसारी, अब्दुल रशीद खान बबुए, हसीन खान ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब सभासद अनुपस्थित नहीं है, तो उपस्थित क्यों दर्शाया गया। तत्काल वहां मौजूद फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने इसका संज्ञान लिया और फर्जी हस्ताक्षर करने वाले सभासद को फटकार लगाई, जिसके बाद फर्जी हस्ताक्षर को हटा लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सर्वसम्मति से 70 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पास कर लिया गया। इसके तहत नाली, सड़क, खड़ंजे आदि कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें