फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुतुबखाना मल्टीलेवल पार्किंग का काम देखने वाली एजेंसी को काली सूची में डाला

Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुतुबखाना घंटाघर पर बनी आधुनिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का संचालन करने वाली एमएस नदीम अहमद आशु नाम की एजेंसी को काली सूची में डाला गया है। बकाया भुगतान और संचालन में गड़बड़ियों के आरोप के बाद यह कार्रवाई की गई है। पार्किंग का कामकाज निजी सुरक्षा गार्डों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुतुबखाना स्थित इस मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन का ठेका वर्ष 2024 में एमएस नदीम अहमद आशु नाम की फर्म को दिया गया था। अनुबंध के मुताबिक, एजेंसी को समय पर लाइसेंस फीस और बिजली के बिल का भुगतान करना था। आरोप है कि एजेंसी ने करीब 46.84 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान नहीं किया।
स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों द्वारा बकाया चुकाने और नियमों के पालन के लिए कई बार लिखित और मौखिक दिशा-निर्देश जारी किए गए, लेकिन एजेंसी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल पर निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। ये गार्ड ही वाहनों की एंट्री, पर्ची काटने, गाड़ियों को सही जगह पार्क कराने से लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह अस्थाई व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक टेंडर प्रक्रिया के जरिए किसी नई अनुभवी एजेंसी का चयन नहीं हो जाता।
डिफाल्टर एजेंसी से वसूली जाएगी रकम
बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने डिफॉल्टर एजेंसी से रकम वसूलने की तैयारी भी तेज कर दी है। कंपनी ने बकाया राशि की वसूली के लिए फर्म को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अगर 46.84 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो कमेटी के माध्यम से वैधानिक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पार्किंग का ठेका फिर से किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें