ननवाबगंज फोटो 6 खेत के गढहो को पाटते किसान
नवाबगंज। किसान के खेत में दबंगों द्वारा खोदे गए गड्ढों को तहसील प्रशासन ने जांच-पड़ताल के बाद पटवा दिया है। गड्ढों को पाटने के बाद रास्ता चलने लायक हो गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सतुझ्या कला निवासी सुखप्रीत ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 390 स्थित जमीन में उनका निजी रास्ता है, जो उनके घर तक जाता है। आरोप है कि दिलबाग सिंह, गुरुमुख सिंह, जोगेन्द्र सिंह और उनके तीन-चार अज्ञात साथी तलवार, तमंचे व लाठी के साथ निजी रास्ते को जेसीबी से उखाड़कर गड्ढा कर दिया। विरोध करने पर गाली देते हुए धमकी देते हुए निजी पाइपलाइन उखाड़ दी। रास्ते से गुजर रही सरकारी पानी की टंकी का पाइप भी तोड़ दिया।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मामले में शुक्रवार को कोतवाल राजकुमार शर्मा व तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, कानूनगो आदि पहुंचे। शनिवार को राजस्व टीम ने जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी। इसके बाद रास्ते पर मिट्टी डालकर मार्ग को समतल करा दिया गया। संवाद