फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भुगतान नहीं करने पर काटी गई बरेली कॉलेज की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम ने 12.50 लाख रुपये रुपये बिल का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को बरेली कॉलेज की आपूर्ति काट दी। इससे काफी देर तक महाविद्यालय में शैक्षिक कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से कॉलेज को भुगतान करने के लिए नोटिस दिया गया था। बावजूद कॉलेज ने भुगतान नहीं किया। इस पर आपूर्ति काट दी गई। आपूर्ति बंद होने से सीसीटीवी बंद हो गए, कंप्यूटर से होने वाले कार्य भी प्रभावित हुए। आपूर्ति ठप होने पर कॉलेज प्रशासन ने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया।
इसके बाद 12.50 लाख रुपये का बिल जमा करने के लिए चेक जारी किया गया, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि तकनीकी कारणों से बकाया राशि का देरी से भुगतान हुआ।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम खंड महावीर सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में कॉलेज का चेक बाउंस हो गया था। इस माह कुल बिल 12.50 लाख रुपये रुपये हो गया, इसलिए बिजली काट दी गई। एक घंटे बाद बिल जमा करने पर आपूर्ति चालू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें