The ADG's police formula is ... I ... i
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
जोन के पहले एडीजी बृजराज मीणा ने शनिवार शाम आईजी कार्यालय पहुंचकर आईजी विजय प्रकाश, डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी जोगेंद्र कुमार की मौजूदगी मेें गार्ड ऑफ आनर लिया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद के एसपी और सीओ के साथ बैठक की। जनपद के अपराध पर चर्चा करने के बाद वह मुरादाबाद रेंज के निरीक्षण पर देर शाम निकल गए। एडीजी ने कहा कि पुलिसिंग ट्रिपल आई पर होगी। इंटेग्रिटी, इंपार्शल और इंडस्ट्री यानि ईमानदार, निष्पक्ष और प्रभावी।
संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग को अपना ध्येय बताने वाले बृज राज मीणा राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं। वह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी है। आगरा और मुरादाबाद में बतौर ट्रेनी एएसपी जिम्मेदारी संभालने के बाद वर्ष 1992 में हल्द्वानी में एक साल तक रहे। बृज राज मीणा बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित 19 जिलों की कप्तानी कर चुके हैं।
आतंकी और सांप्रदायिक गतिविधियों पर तैयार होगी रणनीति
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक बेल्ट का चार्ज संभालने के बाद एडीजी ने कहा कि बिजनौर, संभल, अमरोहा जिलों की स्थिति उनकी प्राथमिकता पर है। मुरादाबाद के निरीक्षण के बाद इन जिलों के अपराध और आतंकी गतिविधियों पर रणनीति तैयार की जाएगी। बरेली रेंज में बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में सांप्रदायिक गतिविधियों पर सख्त मॉनीटरिंग की जाएगी। जनपदों के लॉ एंड ऑर्डर उनकी प्राथमिकता पर है।
तजुर्बे के साथ जोश दिखेगा
पुलिस महकमे में ताजा परिवर्तन को सकारात्मक मानते हुए एडीजी कहते हैं कि समय के साथ तजुर्बा आता है। अब तजुर्बे के साथ पुलिसिंग में जोश का मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि डीजीपी की प्राथमिकताओं पर जमीनी हकीकत में काम करना है।