फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

फरीदपुर के एक मोहल्ले निवासी इसाई समुदाय से विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह दोनों मां-बेटी अकेले रहती हैं। महिला फैक्टरी में मजदूरी करके 17 वर्षीय बेटी को कक्षा दस में पढ़ा रही है। मोहल्ला मिर्धान चौड़ा खड़ंजा निवासी दूसरे समुदाय का आजम ने तमंचे की बल पर पुत्री से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

फैक्ट्री से मजदूरी करके घर आई, तब पुत्री ने आपबीती बताई। उसने थाने में शिकायत करने को कहा तो आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने व थाने में बंद करने की धमकी देकर उसे रोक दिया और पिछले एक वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के बहन-बहनों से शिकायत की तो उन्हें भी धमकाया गया।
विज्ञापन

अब पीड़िता की तहरीर पर फरीदपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को आरोपी आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें