फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कोर्ट से फरार हुआ चोरी का आरोपी, तलाश में जुटी तीन टीमें

Thu, 05 Dec 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी में बाइक चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया और भाग गया। 
विज्ञापन
बाइक चोरी का आरोपी नन्हे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में बाइक चोरी का आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। मामला बुधवार का है। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के मवई काजियान निवासी नन्हे को नरकुंडा गांव के पास बुधवार को दोपहर के समय चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी के पास एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहा था। पहले उसे थाने लाया गया। यहां से एक दरोगा और दो सिपाही उसे लेकर जेएम कोर्ट पहुंचे थे। 

तीन टीमें गठित 
बताया जा रहा है कि आरोपी कोर्ट परिसर में एक बेंच पर बैठा हुआ था। भीड़ का फायदा उठाकर वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर नगर पालिका परिसर से एमजीएम इंटर कॉलेज रोड की ओर भाग खड़ा हुआ। दरोगा ने मामले की सूचना इंस्पेक्टर को दी। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होगी। दोष साबित होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें