फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं जेल से लाए गए आरोपियों ने बरामद कराए तमंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ में जनसेवा केंद्र संचालक नन्हेबाबू की पांच गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो तमंचों की बरामदगी कर ली। दोनों आरोपियों को बदायूं जेल से रिमांड पर लाकर वहीं भेज दिया गया।
विज्ञापन

28 नवंबर की रात रजऊ गांव निवासी नन्हेबाबू की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इनमें से तीन गोलियां शव के अंदर फंसी मिली थीं। मुख्य आरोपी दो भाई भूरे यादव व राजवीर फरार हो गए थे। बिथरी पुलिस उन्हें तलाश करती रही पर उन्होंने बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस से सेटिंग कर ली। वह केवल तमंचा दिखाकर गिरफ्तार होकर बदायूं जेल चले गए थे।
बिथरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना पुलिस सोमवार को दोनों भाइयों को रिमांड पर बदायूं जेल से लेकर आई। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें लेकर रजऊ के बंद पड़े निर्माणाधीन प्लॉट से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे व चार कारतूस बरामद कर लिए। कोर्ट में पेश कर उन्हें फिर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल पूर्व प्रधान चंचल यादव व पुत्तू भी शामिल थे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें