फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या एक पॉक्सो) रामानंद ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

भमौरा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल 2016 को उसकी छह वर्षीय बेटी पानी पीने नल पर गई थी। वहां से पप्पू उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची रोने लगी तो आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंच गया। इस पर पप्पू घर पर ताला डालकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 17 अप्रैल 2016 को पप्पू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौ सितंबर 2016 को आरोपपत्र दाखिल किया गया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद पप्पू को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें