फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा 70 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को शहर में कई तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्टेडियम रोड से निकाली गई यात्रा में 70 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकाराें से पूरा वातारण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने आतंकवादियों व उनके आकाओं को करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत अब चुप रहने वाला नहीं है।महर्षि कश्यप चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा संजय नगर रोड होते हुए पीलीभीत रोड स्थित रोड बजरंग ढाबे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल, गुलशन आनंद, उमेश कठेरिया, श्रुति गंगवार, प्रतिपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम रोड पर लगा जाम, फंसी एंबुलेंस
तिरंगा यात्रा के दौरान स्टेडियम रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन न होने से जाम लग गया। इस दौरान मरीज को लेकर जा रही एबुलेंस फंस गई। डीएम लिखी कार भी काफी देर तक फंसी रही। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर दोनों वाहनों को निकाला। संवाद
-
यात्रा में गूंजा भारत माता की जय
बरेली। महिला समन्वय समिति विभाग की ओर से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। रामजानकी मंदिर से शुरू हुई यात्रा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान सरोज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आशा सिंह, सुधांशु आदि मौजूद रहे। कूर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर से पार्षद नरेंद्र सिंह अधिकारी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र देवलिया, मान सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट, उमेश, महेश आनंद सती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें