ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक्सचेंज और छूट ऑफर अगले सप्ताह से आने की संभावना है। बाजार में मांग को लेकर कंपनियां सर्वे करा चुकी हैं इसलिए कई नए मॉडल भी उतारने की पूरी तैयारी है। - पंकज अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी
गारमेंट और हौजरी सेक्टर को काफी उम्मीद है क्योंकि पिछले पांच महीने से कारोबार लगभग बंदी की हालत में था। अभी रिटेल में मांग नहीं है लेकिन थोक कारोबार शुरू हो गया है। - राकेश सेठी, हौजरी व्यापारी
आने वाले दिनों में नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार लगातार हैं। इस हिसाब से बाजार में भी तैयारियां हो गई हैं। त्योहारी सीजन से रिटेल सेक्टर को काफी अच्छी उम्मीद है। - नरेंद्र गुप्ता पप्पू, गारमेंट कारोबारी
सोना-चांदी में भले ही बड़े चढ़ाव-उतार चल रहा हो लेकिन बाजार में मांग बनी हुई है। त्योहारों के साथ ही सहालग भी है इसलिए ग्राहकों की मांग के अनुरूप छोटे-छोटे आइटम भी तैयार किए गए हैं। - संदीप अग्रवाल, सराफा कारोबारी
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि की नवरात्र और दिवाली पर अच्छी खरीदारी होती है। कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनियों ने बाजार में नए-नए मॉडल उतार दिए हैं। - हरीश अरोरा, अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन
यह अच्छी बात है कि अब आयोजन में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। आयोजनों में कैटरिंग और हलवाई को लेकर हमें शुक्रवार को ही बुकिंग मिलनी शुरू हो गई है। - राजेश बाजपेयी, मिठाई कारोबारीविज्ञापन
बरातघरों में आयोजन की खबर छपते ही हमें सुबह से ही बुकिंग मिलनी शुरू हो गई है। तमाम लोगों ने फोन करके जानकारी ली है। आयोजन में 200 से ज्यादा लोगों की अनुमति मिले तो और अच्छा होगा। - गोपेश अग्रवाल, कैटरर्स एवं टेंट कारोबारी