फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस : इंस्पेक्टर ने की अभद्रता, लेखपालों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना समाधान दिवस में लेखपालों के साथ पहुंचे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने समाधान रजिस्टर मांगा। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अभद्रता कर दी। नाराज लेखपालों ने इसका बहिष्कार कर तहसील परिसर में इंस्पेक्टर को हटाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन करने लगे। दूसरी ओर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

चार घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम मल्लिका नैन व सीओ संदीप सिंह ने इंस्पेक्टर और लेखपालों में समझौता करा दिया। इस प्रदर्शन के दौरान कई फरियादी लौट गए।
शनिवार को फरीदपुर थाने में थाना समाधान दिवस चल रहा था। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष हेम प्रताप लेखपालों के साथ पहुंचे। इस दौरान पुरानी लंबित शिकायतें देखने के लिए समाधान रजिस्टर मांगा। लेखपाल हेम प्रताप ने आरोप लगाया कि रजिस्टर मांगने पर इंस्पेक्टर ने सब के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इस बात से नाराज लेखपालों ने करीब 11:30 बजे थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया और वह तहसील चले गए, जहां उन्होंने इंस्पेक्टर के दुर्व्यवहार से नाराज होकर थाने से हटाए जाने की मांग की। जैसे ही यह जानकारी अन्य लेखपालों को हुई। तभी तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल थाना भुता, फतेहगंज पूर्वी व बिथरी चैनपुर के थानों में चल रहे थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए। करीब दोपहर 3:30 बजे तक धरना प्रदर्शन चला। इधर, एसडीएम मल्लिका नैन ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। अब कोई मामला नहीं है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पिछले कई माह की थाना समाधान दिवस की शिकायते लंबित थीं। उनके लिए कहा था, जिस बात पर वह नाराज हो गए। लेखपाल के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई।

10 में से पांच शिकायतों का हल निकला
बहेड़ी। थाना समाधान दिवस में 10 शिकायतें आईं, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें खेतों की मेड़ के विवाद, चकरोड के विवाद ज्यादा आए। इंस्पेक्टर संजय तोमर व नायब तहसीलदार ने विवादों का निस्तारण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें