बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को आईएमए भवन में थैलेसीमिया स्वास्थ्य जांच, जागरूकता शिविर आयोजित किया। हेमेटोलॉजी एवं ओंकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमिता महाजन ने विवाह पूर्व जेनेटिक काउंसलिंग से थैलेसीमिया थमने की उम्मीद जताई।
बताया कि विवाह से पूर्व अगर थैलेसीमिया जांच करा ली जाए तो अगली पीढ़ी के रोगमुक्त होने की उम्मीद है। रोग से बचाव का महंगा इलाज बोनमेरो ट्रांसप्लांट है। डॉ. मीनाक्षी बंसल ने जांच, इलाज और बचाव के उपाय बताए। दंपतियों को गर्भावस्था के दौरान जरूरी परीक्षण के महत्व की जानकारी दी। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि आईएमए ब्लड बैंक डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल रहीं। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने समय रहते रोग की पहचान, चपेट में आए बच्चों की नियमित जांच और सेहत के ध्यान रखने के बारे में बताया।
थैलेसीमिया प्रमाण-पत्र बनवाकर योजना का लाभ लेने, अपना, परिजन, रिश्तेदार, मित्रों की स्क्रीनिंग कराने के लिए प्रेरित किया गया। यहां डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।