फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 95 केंद्रों पर 43 हजार 377 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को 95 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें कड़ी निगरानी रहेगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 56 केंद्रों पर 25 हजार 747 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक जूनियर स्तर के 39 केंद्रों पर 17 हजार 630 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखना ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को टीमों के साथ तैनात किया गया है। उड़नदस्ते भी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सभी केंद्रों पर प्रयागराज और लखनऊ से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव निगरानी की जाएगी। डीआईओएस डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। परीक्षा की शुचिता परखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के 19 सचल दल कमेटी के द्वारा गठित किए गए हैं। परीक्षा शुरू होते ही तीनों सचल दल अपने-अपने क्षेत्र में जाकर परीक्षा की हकीकत को देखेंगे। इसके साथ ही हर केंद्र के सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की आनलाइन निगरानी की जाएगी।
हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर इस बार विशेष सख्ती बरती जा रही है। हर परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। जिसमें एक अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से व दूसरा जिला प्रशासन के द्वारा नामित किया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। हर केंद्र पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई। परीक्षा केंद्रों पर शनिवार दोपहर को केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जरूरी निर्देश कक्ष निरीक्षकों को दिए गए। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

यह चीजें प्रतिबंधित
अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष के भीतर प्रवेश-पत्र और काले बाल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल व कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रानिक घड़ियां, लिखित सामग्री, कागज के टुकडे़, मोबाइल फ ोन, पेजर या इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा समय के दौरान कक्ष में चाय, काफ ी, शीतल पेय ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। डीआईओएस मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका पर केवल काले बाल पेन से लिखेगा। पेंसिल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक और अन्य किसी भी कर्मचारी को मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक व इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें