फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी लियू के सोशल मीडिया ग्रुप में बरेली के छह युवा भी शामिल

विज्ञापन
आतंकी ल्यू एेन अहमद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

ग्रुप में साझा की गई है खतरनाक हथियारों की जानकारी, छानबीन में जुटी एनआईए

बरेली। एनआईए ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और केरल से अलकायदा के जिन नौ आतंकियों को पकड़कर राष्ट्रविरोधी साजिश का खुलासा किया है, उनमें से एक आतंकी लियू येन अहमद के साथ बरेली के छह युवा भी सोशल साइट पर जुड़े हुए हैं। छानबीन में यह तथ्य सामने आने के बाद एनआईए और दूसरी एजेंसियाें ने इन लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनआईए ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और केरल से अलकायदा के नौ बडे़ आतंकी पकडे़ थे। छानबीन में यह भी पता लगा कि ये आतंकी सोशल साइटों के जरिये अपना नेटवर्क खड़ा कर रहे थे। इनमें पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार आतंकी लियू येन अहमद ने सोशल साइट पर पश्चिम बंगाल के काफी लोगों को अपने साथ जोड़ रखा है। लियू अपने फेसबुक अकाउंट पर बांग्लादेश के ढाका के एक ग्रुप से जुड़ा है जिसके एडमिन अबू जहरा मोहम्मद और तनवीर अहमद हैं। इस ग्रुप से जुडे़ लोगों को अत्याधुनिक हथियारों के बारे में बताया जाता है और उन्हें चलाने के गुर भी सिखाए जाते हैं। इस ग्रुप में स्नाइपर गन, हैंड ग्रेनेड और विभिन्न प्रकार के कारतूसों की जानकारी भी शेयर की गई है।
इस ग्रुप में कश्मीर समेत देश के कई मुद्दों पर भारतीय सेना के लिए तमाम आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गई हैं। ग्रुप में ज्यादातर पोस्ट बंगाली भाषा में हैं लेकिन सबसे अहम बात यह है कि ग्रुप से भारी संख्या में लोग जुडे़ हैं। बरेली के छह युवक भी इस ग्रुप में जुडे़ हैं। इसके अलावा आतंकी लियू येन अहमद कश्मीर के रिफ्फत वानी ग्रुप से भी जुड़ा है। इस ग्रुप में भी बरेली का एक युवक शामिल है। इन दोनों ग्रुप में बरेली के लोग कैसे जुडे़ इसकी जांच होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें