फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपीडी के बाहर लगा टेंट, मरीजों को धूप से हल्की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को टेंट की छांव मिलेगी। बुधवार को पर्चा काउंटर और ओपीडी से दवा काउंटर तक टेंट लगाया गया, ताकि मरीज और तीमारदार सीधी धूप से बच सकें।
विज्ञापन

सोमवार को इलाज को पहुंचे मरीजों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पर्चा और दवा काउंटर पर कतार लगने से तमाम तीमारदार धूप में झुलसने को विवश रहे। वहीं, पर्चा बनने के बाद ओपीडी पहुंचने वाले धूप की तपिश से राहत के लिए कॉमर्शियल कूलर के सामने खड़े हो गए। इससे नोकझोंक की स्थिति रही।
मामला सुर्खियां बना तो एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने मंगलवार को टेंट लगवाने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम को टेंट लग गए और बुधवार को हल्की राहत मिली।
लू पीड़ितों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड
बरेली। मौसम विभाग से लू का अलर्ट जारी होने पर जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर दो से छह बेड का हीटवेव वार्ड बनाने का शासन ने निर्देश दिया है। इसके बाद जिला अस्पताल में छह बेड का वार्ड बनाया गया है। बुधवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित और एसीएमओ डॉ. राकेश ने यहां व्यवस्थाएं परखीं। दवा के साथ कूलिंग उपकरण, दवाएं, पेयजल, मच्छरदानी मिली। फॉगिंग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें