फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच त्रिशूल एयरबेस पर सरगरमी बढ़ी

विज्ञापन
उड़ान भरता सुखोई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बुधवार सुबह फाइटर प्लेन के उड़ान भरने की आवाजों से टूटी एयरबेस के पास रहरे वाले लोगों की नींद
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस से सुबह छह से नौ बजे के बीच तीन फाइटर प्लेन ने भरी उड़ान, जवानों की छुट्टियां रद्द

बरेली। लद्दाख में भारत - चीन सीमा पर संघर्ष के हालात पैदा होने के बाद एयरफोर्स के बरेली स्थित त्रिशूल एयरबेस में हलचल बढ़ गई है। एयरबेस के आसपास स्थित कालोनियों में रहने वाले लोगों की नींद बुधवार सुबह फाइटर प्लेनों के उड़ानें भरने की आवाजों की टूटी। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि त्रिशूल एयरबेस से बुधवार को सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे के बीच तीन फाइटर प्लेन ने उड़ान भरी। हालांकि सैन्य अफसर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। अलबत्ता एयरबेस में खासी हलचल है और उसके आसपास के हिस्से में सुरक्षा तंत्र को और भी मजबूत कर दिया गया है। एयरबेस से जुड़े सभी अफसरों और सैन्य कर्मियों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एयरबेस के आसपास रहने वालों ने बताया कि इसके बाद बुधवार सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच तीन फाइटर प्लेन के उड़ान भरने की आवाजें उन्होंने सुनीं हैं। एयरबेस के पास स्थित सनसिटी विस्तार के निवासियों ने बताया कि लंबे अर्से के बाद उन्हें त्रिशूल एयरबेस में इस तरह की हलचल दिखी है।

सैन्य खुफिया एजेंसियां सक्रिय, निगरानी शुरू

बरेली। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और सेना की इंटेलीजेंस विंग ने एयरबेस के आसपास मूवमेंट बढ़ा दिया है। सैन्य अफसरों ने क्यूआरटी को लगातार 24 घंटे मूवमेंट में रहने के निर्देश दिए हैं। एयरबेस के आसपास कोई भी संदिग्ध दिखने पर उससे पूछताछ करने के निर्देश हैं। वहीं एयरबेस की दीवार फांदकर यदि कोई अंदर प्रवेश करने की कोशिश पर एक वार्निंग देकर उस पर शस्त्र प्रयोग के निर्देश भी दिए गए हैं। एयरबेस के आसपास सादा वरदी में भी सैन्य जवान निगरानी में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें